Skip to main content

पर्यटन मंत्रालय ने शुरू की देखो अपना देश लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

पर्यटन मंत्रालय ने 'देखो अपना देश' लोगो डिजाइन प्रतियोगिता माईगोव प्लेटफॉर्म पर शुरू की। इस प्रतियोगिता का मकसद लोगों के रचनात्मक विचारों से 'देखो अपना देश' अभियान के लिए लोगो तैयार करवाना है।
'देखो अपना देश' पर्यटन मंत्रालय की एक पहल है जिसे 24 जनवरी 2020 को ओडिशा के कोणार्क में केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने माईगोव मंच पर एक समारोह के दौरान लॉन्च किया था।

पर्यटन मंत्रालय की यह पहल 15 अगस्त 2019 को लाल किले की प्राचीर से की गई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुरूप है, जिसमें हर व्यक्ति को घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022 तक कम से कम 15 स्थलों की यात्रा करने के लिए कहा गया है। भारत में, इसका उद्देश्य पर्यटकों की रुचि और पर्यटन की रफ्तार को बढ़ाना है ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को विकसित करने में मदद मिल सके।

लॉकडाउन के बाद और जैसे ही कोरोना महामारी पर काबू कर लिया जाएगा, घरेलू पर्यटन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की तुलना में तेजी से ठीक हो जाएगा। घरेलू पर्यटन क्षमता पर ध्यान केंद्रित करना, सभी देशवासियों को अपना देश घुमने के लिए प्रोत्साहित करना, अपनी सीमाओं के भीतर एक बहुत जरूरी ब्रेक लेना भारत की जीत की रणनीति होगी।

लॉकडाउन के दौरान, पर्यटन मंत्रालय 'देखो अपना देश' के समग्र विषय पर वेबिनार आयोजित कर रहा है। इस वेबिनार श्रृंखला का उद्देश्य भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूकता पैदा करना और बढ़ावा देना है।
देखो अपना देश लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस लिंक को क्लिक करें- देखो अपना देश

देखो अपना देश लोगो प्रतियोगिता के विजेता को भारत में किसी भी गंतव्य के लिए 2 से 6 दिनों के लिए 5 रातों का हॉलीडेज पैकेज मिलेगा। प्रतियोगिता के नियम और शर्तें MyGov.in पर उपलब्ध हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Maximum Learning Sets the Stage Alight with an Unforgettable Performance by MTV Hustle RAP Artist NAZZ

Maximum Learning, a premier institution at the forefront of revolutionizing digital marketing education, hosted a live musical performance by the sensational MTV Hustle RAP artist, NAZZ. The electrifying event took place on the eve of Christmas Day, creating a memorable and festive atmosphere for the entire community.

Things You Should Know About Grief

Grief is a heavy word for someone who has been through it. Usually grief is defined as the intense sorrow that is followed by someone's death.

SHILLONG: SCOTLAND OF INDIA

While the human race is locked inside the house to fight COVID 19, a pandemic which held the entire world hostage in unprecedented and unparalleled manners, while one is even debarred to visit neighborhood milk booth and one is prohibited to cross over to another district in a same state, every piece of literary work is an expression of paranoia in one way or other. View of shillong from Shillong Peak Nation is facing most harsh form of lockdown, and consequent toll on human, psychological as well as physiological, is pushing to the limit of tolerance. At this crossroad in life, picturesque lush green meadow, hills covered with pine trees, fresh air and country roads driven me nostalgic and take me far away from new normal, every time I remembered of Shillong. ‘Scotland of India’ title it rightfully defended perched in East Khasi Hill district of Meghalaya, Shillong lies at north eastern corner on Indian Map. Shillong is the capital of Meghalaya. Entomology of the word Meghalaya stands...